ब्रेकिंग न्यूज़

e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट

पटना डीएम के डेंगू से पीड़ित होने के बाद टूटी सरकार की नींद, आनन-फानन में बुलाई गयी हाई लेवल मीटिंग

पटना डीएम के डेंगू से पीड़ित होने के बाद टूटी सरकार की नींद, आनन-फानन में बुलाई गयी हाई लेवल मीटिंग

04-Sep-2023 05:44 PM

By First Bihar

PATNA : पटना के जिलाधिकारी DR.चंद्रशेखर सिंह डेंगू से संक्रमित हैं। 4 दिनों से उनका इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। प्लैनेट्स में अचानक काफी कमी आई थी। जिसके बाद प्लेटल्स चढ़ाया गया। अभी उनकी हालत सामान्य बतायी जा रही है। आज उनसे मिलने सीएम नीतीश कुमार पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे। जहां सीएम नीतीश कुमार ने डीएम के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी डॉक्टरों की टीम से ली। पटना के डीएम खुद डेंगू से पीड़ित होने के बाद सरकार की नींद टूटी और आनन-फानन में डेंगू की रोकथाम के लिए हाई लेवल बैठक एक अणे मार्ग स्थित संवाद में बुलाई गयी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के अलावे स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। 


दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार लगता है। सुबह से ही सीएम नीतीश जनता दरबार कार्यक्रम में व्यस्त थे। फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे तभी उन्हें इस बात की जानकारी मिली की पटना डीएम को डेंगू हो गया है वे पटना के पारस हॉस्पिटल में एडमिट है। जिसके बाद सीएम नीतीश जनता दरबार के समाप्ति के बाद पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह से मिलने पारस हॉस्पिटल पहुंच गये। जहां डेंगू से संक्रमित होने के बाद पटना डीएम का इलाज पारस में चल रहा है। पारस के डॉक्टरों ने बताया कि पटना डीएम की हालत अब पहले से बेहतर है इनके प्लैनेट्स में काफी कमी आ गई थी जिसके बाद प्लेटल्स चढ़ाया गया है। अभी भी इनका इलाज पारस में चल रहा है। सीएम नीतीश ने डीएम के स्वास्थ्य संबंधी डॉक्टरों की टीम से जानकारी ली।


सरकारी आंकड़ों के अनुसार पटना में डेंगू के कुल 96 पीड़ित ही अब तक सामने आए हैं। जिला संक्रामक रोग अधिकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल एनमसीएच और पीएमसीएच में अब तक 11 लोग ही भर्ती हुए हैं। लेकिन निजी अस्पतालों में अब तक 30 से ज्यादा मरीज भर्ती होकर इलाज कर रहे हैं।


अब पटना के जिलाधिकारी DR.चंद्रशेखर सिंह डेंगू से संक्रमित हैं। 4 दिनों से उनका इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। पटना डीएम के डेंगू से पीड़ित होने के बाद सीएम नीतीश उनसे मिलने गये हुए थे। डीएम से मिलने के बाद सीएम नीतीश ने आनन-फानन में डेंगू की रोकथाम को लेकर हाई लेवल बैठक बुलाई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। 


इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के भी अधिकारी मौजूद थे जिन्हें मुख्यमंत्री ने डेंगू को रोकने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बिहार में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बाद पिछले कई दिनों से मरीजों की संख्या  लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच यह बात सामने आई की पटना के डीएम खुद डेंगू से पीड़ित हो गये हैं। जिनका इलाज पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। जिसके बाद सरकार की नींद टूटी और आनन-फानन में डेंगू की रोकथाम के लिए हाई लेवल बैठक एक अणे मार्ग स्थित संवाद में बुलाई गयी।