मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
10-Mar-2023 07:34 PM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। फायरिंग की इस घटना में एक महिला समेत तीन लोगों को गोली लगी है। सभी को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना फुलवारी शरीफ के भूसौला दानापुर की है।
बताया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी भी की गई। गोलीबारी की घटना में एक महिला और दो पुरुष गोली लगने से घायल हुए हैं। घायलों में धर्मेंद्र राय, रूपा देवी और युवराज कुमार शामिल हैं जिनमें से युवराज और धर्मेंद्र राय की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों तरफ से करीब सात राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रामप्रवेश राय और श्याम नारायण यादव ने वर्चस्व को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू किया और घायलों को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और इस वारदात में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।