मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
12-Nov-2024 06:33 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में एक बार फिर बेलगाम अपराधियों ने तांडव मचाया है. शहर के बीच में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. अपराधियों के निशाने पर दो युवक थे, जिन्हें गोली मारने के बाद हथियारबंद अपराधी फरार हो गये.
ये वाकया राजधानी पटना के कदमकुआं थाना के इलाके में हुई है. कदमकुआं पार्क रोड पर अपराधियों ने सरेआम कई राउंड फायरिंग की है. अब तक जो खबर आयी है उसके मुताबिक दो लोगों को गोली मारी गयी है. दोनों को गोली मार कर अपराधी फरार हो गए. सरेआम हुई फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत औऱ सनसनी फैल गई है. घटना की खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची औऱ छानबीन कर रही है.
कई राउंड हुई फायरिंग
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने शिवम कुमार और आशीष नाम के युवकों को गोली मारी है. मंगलवार की शाम करीब पांच बजे दोनों पर गोलियां चलायी गयी. पुलिस की शुरूआती छानबीन में पता चला है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद में ये घटना हुई है. पुलिस ने मौके से आधा दर्जन खोखे बरामद किये हैं. घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस कह रही है कि गोलीबारी करने वालों की तलाश की जा रही है.
बता दें कि पटना में अपराधी लगातार बेलगाम होते जा रहे हैं. दो दिन पहले शहर के बीचोबीच कंकड़बाग में सरेशाम तनिष्क के शो रूम को अपराधियों ने लूट लिया था. जहां लूट की ये घटना हुई थी, वहां से बिहार के डीजीपी का निजी घर कुछ ही दूरी पर है. अपराधियों ने गहने के साथ साथ कैश भी लूटे थे. वहीं, शो रूम के सारे कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी लूट ले गये थे. पुलिस इस घटना में संलिप्त अपराधियों का आज तक पता नहीं लगा पायी है.