ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

Patna Crime News: सोन नदी घाट पर युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था शख्स

Patna Crime News: सोन नदी घाट पर युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था शख्स

23-Sep-2024 11:52 AM

By Mayank Kumar

PATNA: राजधानी पटना से सटे बिहटा से बड़ी खबर सामने आ रहा हैं, जहां मछली पकड़ने गए युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद सोन नदी की है।


युवक की पहचान अमनाबाद गांव निवासी भुअर महतो के बेटे अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। मृतक अमरजीत के शादी इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी। अमरजीत के मौत के बाद उसकी पत्नी और उसके घर वालो का रो-रोकर बुरा हाल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, मृतक अमरजीत कुमार अपने साथी कंचन कुमार और विकास कुमार के साथ बीती रात अमनाबाद सोन नदी में मछली पकड़ने गया था, तभी अज्ञात लोगों के द्वारा सोन नदी घाट पर गोली चलाई गई जिसमें एक गोली अमरजीत कुमार को लग गई। गोली लगने से मौके पर ही अमरजीत की मौत हो गई। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। 


इससे पहले भी बालू माफिया के गोली से अमनाबाद और पथलौटिया सोन नदी बालू घाट पर 2023 से लेकर अब तक पांच लोगों की हत्या हो चुकी हैं। बालू के अवैध खनन को लेकर के बालू माफिया के बीच आय दिन गोली बारी होते रहता हैं। यहीं कारण स्थानीय लोगो पर खतरा मंडराते रहता हैं। फिलहाल घटना के बाद एक बार फिर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ हैं।