मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
26-Nov-2024 04:47 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के दानापुर में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। दानापुर के भट्ठा रोड में सोमवार देर रात एक युवक की बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय चंदन अपनी मां देव मुनि देवी के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार, मुकेश नामक एक व्यक्ति और उसका एक साथी बाइक सवार चंदन और उसकी मां को रास्ते में रोक लिया। विवाद के बाद मुकेश ने चंदन के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की मां देवमुनि देवी ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद वो बेटे के साथ घर लौट रही थी। तभी पहले से घात लगाकर बैठे मुकेश और उसके एक साथी ने बाइक को घेर लिया और मेरे सामने ही बेटे को सीने में मुकेश ने गोली मार दी। पहले से किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। बेटे की हत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है।
घटना को अंजाम देने के बाद मुकेश और उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि यह मामला आपसी विवाद का लग रहा है और मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।