25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
28-Dec-2024 05:06 PM
By First Bihar
PATNA: धनरूआ के ज्योति चक गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय धर्मवीर पासवान के रूप में हुई है। परिजनों ने एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
धर्मवीर पासवान पर दो वर्ष पूर्व सुबल यादव की हत्या का आरोपी था। परिजनों का आरोप है कि सुबल यादव के बेटे ने बदला लेने के लिए धर्मवीर पासवान की हत्या की है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के घर और फसल में आग लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में घुसने से भी रोका। जिससे पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद किए हैं। अग्निशमन दस्ते को बुलाकर घर और फसल में लगी आग को बुझाया गया। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एफएसएल टीम और टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर इस केस की जांच शुरू कर दी गई है। एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मवीर पासवान सुबल यादव की हत्या का आरोपी था, जिसकी दो वर्ष पूर्व हत्या हुई थी। ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद हुआ क्योंकि ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में घुसने से रोका था। दो जातियों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मसौढ़ी के डीएसपी कन्हैया सिंह ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना बदले की भावना से की गई हत्या का मामला प्रतीत होता है, जिसमें पुरानी दुश्मनी के चलते एक व्यक्ति की जान ले ली गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।