ब्रेकिंग न्यूज़

CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे

पटना कोर्ट में ट्रांसफर हुआ अनंत सिंह का केस, जल्द होगी सुनवाई

14-Oct-2019 05:02 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बाहुबली विधायक अनंत सिंह के केस को पटना ट्रांसफर किये जाने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि जिला जज और डीएम के आदेश पर अनंत सिंह के केस को बाढ़ कोर्ट से पटना कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है. 


बेउर जेल में न्यायायिक हिरासत में बंद मोकामा विधायक के केसों की सुनवाई अब पटना कोर्ट में होगी. उधर दूसरी ओर बाहुबली अनंत सिंह के चार्जशीट दायर करने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. माना जा रहा है कि जल्द ही पटना पुलिस चार्जशीट दायर करने की तैयारी में है. पुलिस एफएसएल रिपोर्ट को सबसे ठोस साबुत मान रही है. 


अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में भोला सिंह और मुकेश सिंह की हत्या की चर्चा और हथियारों की तस्करी और क्वालिटी की बातें की गयी थीं. इस वायरल ऑडियो क्लिप की जांच में एफएसएल टीम ने अनंत सिंह की आवाज की पहचान की. तीन दिन पहले दूसरी बार रिमांड पर लिये गये विधायक अनंत सिंह से पुलिस ने पूछताछ शुरू किया. मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की रिमांड अवधि रविवार की शाम खत्म हो गई. पुलिस को विधायक से पूछताछ के लिए 2 दिन की रिमांड मिली थी. बाहुबली विधायक को पूछताछ के लिए पुलिस पटना के महिला थाने लेकर आई थी जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई.