ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / पटना कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी, इस मामले में जारी हुआ...

पटना कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी, इस मामले में जारी हुआ था समन

12-Apr-2023 09:07 AM

By First Bihar

PATNA : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और निलंबित सांसद राहुल गांधी को आज पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होना है। इन्हें हेट स्पीच के मामले में कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। हालांकि,राहुल गांधी मामले में कोर्ट में पेश होंगे या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल निकल कर सामने नहीं आई है।  अगर वो पेश भी होंगे तो वह सीधे एयरपोर्ट से पटना सिविल कोर्ट एमएलए-एमपी कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 


दरअसल, बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने  2019 में ही राहुल गांधी के खिलाफ पटना में मामला दर्ज कराया था। इसको लेकर अब पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने 12 अप्रैल को राहुल गांधी को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का समन जारी किया था। अभी तय नहीं हुआ है कि राहुल गांधी पटना आएंगे या फिर अपना पक्ष रखने के लिए वकील की ओर से दूसरी तारीख की अर्जी लगाते हैं। वैसे बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी फिलहाल दिल्ली में मौजूद हैं। यदि ऐसे में  राहुल गांधी का पटना दौरा बनता है तो वह अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ आ सकते हैं और सीधा कोर्ट में पेश हो सकते हैं।  हालांकि,अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 


मालूम हो कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऊपर यह मामला 2019 में सुशील कुमार मोदी ने दायर कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने मोदी समुदाय को चोर कहकर अपमानित किया था। फिर केस में कांग्रेस नेता ने अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें जमानत मिल गई। बिहार से मामले में पांच गवाह हैं, जिनमें एक नाम सुशील कुमार मोदी का भी शामिल हैं। सुशील मोदी अगस्त 2022 में अपना बयान दर्ज कराने वाले आखिरी गवाह थे। 


आपको बताते चलें कि. कुछ ऐसे ही मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई। इसके बाद लोकसभा से उनकी सदस्यता चली गई थी।  यह मामला गुजरात के बीजेपी विधायक ने दर्ज कराया था। इसके साथ ही पूर्णेश मोदी ने भी इसी तरह का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब बिहार में सुशील मोदी की शिकायत पर आज सुनवाई होनी है।