ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पटना सिटी: नाबालिग से गैंगरेप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

05-Jan-2023 05:32 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: नाबालिग छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश, सुग्रीव और गोलू शामिल है। एक अन्य की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना पटनासिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर पारपोखरा इलाके की है।


जहां आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ मनचलों ने गैगरेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि नाबालिग छात्रा को जानने वाले चार मनचलों ने बहला फुसलाकर ऑटो से ले गये और एक कमरे में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले की जांच के लिए एक टीम बनायी गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश, सुग्रीव और गोलू शामिल है। 


छात्रा के बेहोश होने पर आरोपियों ने उसे शनि मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। घटना की तस्वीर इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला बाईपास थाने दर्ज कराया था। सुबह छात्रा झाड़ियों में बेहोश पड़ी मिली थी। जहां पुलिस ने छात्रा को बेहोशी की हालात में बरामद किया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये। 


होश आने के बाद पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि चौथा आरोपी अभी भी फरार हो। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी संदीप कुमार सिंह ने कहा कि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तार जल्द कर ली जाएगी।