Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
20-Apr-2022 08:46 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटना सिटी में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के बारे की गली स्थित "दिरापर" इलाके की है।
नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान मो.साबिर पिता मो. टुन्नू के रूप में हुई है जो मुकबारपुर, गोरैया स्थान का रहने वाला है। साबिर चौक पर मनिहारी दुकान में काम करता था। वह घर से खाना खाकर दुकान जा रहा था। इसी दौरान दीरापर तिराहे के पास गुटखा दुकान पर अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया और गर्दन में गोली मार दी गई। साबिर के पिता मो टुन्नू नगर निगम में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने घटनास्थल से हथियार बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि मृतक के करीबियों ने हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक दिरापर इलाके में खड़ा था तभी गोली मार दी गयी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए NMCH ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। युवक की हत्या के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही इलाके में लगे CCTV फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल दिन बुधवार को खाजेकला थाना क्षेत्र के पादरी की हवेली के पास स्कूटी सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने दिलीप कुमार साह के बेटे अमन कुमार को गोलियों से भून डाला था। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। अभी इस घटना के सप्ताह भर भी नहीं हुए थे कि आज फिर पटना सिटी के बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। पटना सिटी में एक के बाद एक हत्या की हो रही वारदात से इलाके के लोग भी काफी दहशत में हैं।
