ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

11-May-2022 08:45 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पटना सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही जहां एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। 


इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के पीरवैश इलाके की है जहां अज्ञात अपराधियों ने मो. फिरदौस उर्फ कल्लू नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आलमगंज थाना पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुट गयी है। अपराधियों ने फिरदौस को क्यों मारा इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 


बताया जाता है की फिरदौस उर्फ कल्लू अपने मुहल्ले में टहल रहा था तभी कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गये। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए NMCH ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।