Bihar Assembly : बिहार विधान मंडल में आज भी हंगामे के आसार, महिला सुरक्षा और अपराध पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Bihar bus accident : बिहार में भीषण सड़क हादसा: बस-कार की जोरदार टक्कर में दो की मौत, गैस कटर से निकाले गए शव मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: दो लाख तक की मदद के लिए महिलाओं को देने होंगे हज़ारों रुपए, आसान भाषा में समझें पूरा नियम Bihar MDM Scheme : अब नहीं होगी वेतन की टेंशन! स्कूलों में काम करने वाले इनलोगों को अब इस तरह से मिलेगी हर सूचना; बैंक के चक्कर खत्म school staff action : 11 फरवरी को बिहार के स्कूलों में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, वरना चली जाएगी नौकरी; डायरेक्टर ने जारी किया आदेश Bihar Job Camp 2026 : बिहार में 10-25 फरवरी तक मेगा भर्ती, 150 पदों पर ऑन-स्पॉट चयन; आप भी इस तरह कर सकते हैं अप्लाई Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत
30-Sep-2021 05:32 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शीशा व्यवसायी राजू जायसवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चंमडोरिया की है। इस घटना की जानकारी जैसे ही इलाके के लोगों तक पहुंची लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। चौक थाना पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।
वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोगों और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। हत्या के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।




