Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
24-Apr-2022 09:48 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटना सिटी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के लोहा के पुल स्थित बेलदार टोला का है जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को आनन-फानन में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है।
घायल युवक की पहचान मेहंदीगंज निवासी रामदेव चौहान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामदेव चौहान ,राजू चौधरी, मनिया चौधरी और प्रमोद कुमार महतो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और विवाद बढ़ते ही गोलीबारी होने लगी। जिसमे रामदेव चौहान के पैर में गोली लग गयी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये।
जिसे परिजनों ने इलाज के लिए NMCH अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान पर राजू चौधरी, मनिया चौधरी और प्रमोद कुमार महतो के खिलाफ थाने में हत्या करने की साजिश का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।