मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
26-Nov-2024 06:47 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार एक किराना कारोबारी को बदमाशों ने निशाना बनाया है। पटना सिटी में एक किराना कारोबारी से ऑटो चालक और उसके साथियों ने 3 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित सर्वेश कुमार, जो नालंदा जिले के हिलसा के रहने वाले हैं, मंडी से सामान खरीदने के लिए पटना आए थे।
बस स्टैंड से ऑटो पकड़ते समय ऑटो में पहले से मौजूद तीन युवकों ने रास्ते में उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और उन्हें गाड़ी से नीचे उतारकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाइपास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जाता है कि किराना कारोबारी सर्वेश हिलसा से बस पकड़कर पटना पहुंचे थे जहां से ऑटो में सवार होकर दुकान का सामान खरीदने सिटी मंडी जा रहे थे। ऑटो में 3 युवक पहले से सवार थे। मंडी पहुंचने से पहले ही ऑटो चालक और तीन युवकों ने जबरन बैग छीन लिया और नीचे उतारकर फरार हो गये। जिसके बाद भागे-भागे पीड़ित दुकानदार चौक थाने में गया लेकिन वहां बताया गया कि जिस जगह पर लूट हुई है वो इलाका बाइपास थाने में पड़ता है आप वहां जाकर रिपोर्ट लिखाए। जिसके बाद बाइपास थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।