ब्रेकिंग न्यूज़

सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?

पटना में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, घटनास्थल पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग

25-Nov-2020 05:28 PM

By Badal

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. जहां पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है. घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग किये जाने की बात सामने आ रही है. पटना पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात राजधानी के पटना सिटी इलाके की है. जहां फतुहा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है. गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हुए हैं. 


इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर दर्जनों राउंड गोलियां चली हैं. हालाँकि घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची फतुहा थाना की टीम ने एक युवक को अरेस्ट कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. थानध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. जल्द ही अन्य अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. उनकी अरेस्टिंग को लेकर छापेमारी की जा रही है.