Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन
25-Dec-2020 02:31 PM
By Badal
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां जालान परिवार आपस में भिड़ गए हैं. इस भिड़ंत में एक शख्स को गोली लग गई है. दूसरे पक्ष की ओर से भी जमकर लाठी-डंडे से वार किया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पटना सिटी इलाके की है. जहां चौक थाना इलाके स्थित ऐतिहासिक किला हाउस में शुक्रवार को गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई. इस घटना में एक युवक को गोली लगी है, जो गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जख्मी युवक की पहचान राजीव कुमार के रूप में की गई है, जो एक किराना दूकान चलाता है. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही किला हाउस के म्यूजियम का ताला तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, इसमें हीरा कारोबारी रवि जलान के मैनेजर ने बिजली विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया था. एफआईआर के लिए थाने में मैनेजर राजीव कुमार ने जो आवेदन दिया है, उसमें दो करोड़ रूपये चोरी का आरोप लगाया गया हैं. इसमें करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया हैं.
इस संबंध में पुलिस ने बताया की मामले की जांच की जा रही है बिजली विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी किला हाउस में आएं थे. एक-दूसरे पक्ष फंसाने का की बात कहं रहे है. मालूम हो की अभी 6 माह पहले भी रवी जलान और मनोहर जलान के बीच मारपीट हुई थी. इसको लेकर दोनों पक्षों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया था.