अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
02-Jun-2022 07:44 AM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पटना सिटी से एक और आपराधिक घटना सामने आई है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के शिव घाट के पास दो बदमाशों गंगा तट के पास बालू की रेत पर एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी बड़ी आसानी से भाग निकले।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई और धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटने लगी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि दो अपराधियो ने युवक को पहले घेर लिया और चाकू गोदकर इसकी हत्या कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि युवक की हत्या किसने की और इसके पीछे का कारण क्या है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। खबर सुनते ही परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।