ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / पटना सिटी में बीच सड़क स्कॉर्पियो बन गई द बर्निंग कार, लोगों ने...

पटना सिटी में बीच सड़क स्कॉर्पियो बन गई द बर्निंग कार, लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

13-Mar-2024 09:49 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पटना सिटी के अगमकुआं थाना इलाके के एनएच-30 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक स्कॉर्पियों में अचानक आग लग गयी। बीच सड़क पर गाड़ी धू-धूकर कर जल गई। स्कार्पियो में लगी आग के बाद उस पर सवार 4 लोगों ने किसी तरह गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई।


 जिसके बाद देखते ही देखते पूरी गाड़ी में भीषण आग लग गयी। तेज धूप और गर्मी के साथ-साथ तेज हवा के चलने के कारण आग की लपटें और तेज हो गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गयी। स्कॉर्पियो में आग कैसे लगी इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बीच सड़क पर स्कॉर्पियों जलता रहा जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। लोगों ने भी आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन फायर बिग्रेड के आने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।