ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज

Home / news / पटना सिटी में भीषण चोरी, चोरों ने एक साथ तीन घरों को बनाया...

पटना सिटी में भीषण चोरी, चोरों ने एक साथ तीन घरों को बनाया निशाना

28-Jun-2021 03:23 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पटना में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद चोरी का सिलसिला जारी है। ताजा मामला पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित वर्मा फार्मेसी लेन का है जहां चोरों ने एक साथ तीन घरों को अपना निशाना बनाया है। 


वर्मा फार्मेसी लेन में चोरों ने सबसे पहले एक मकान के गेट का ताला काटकर घर में दाखिल हुए। घर में घुसकर 6 लाख के गहने और 40 हजार रुपये कैश की चोरी की। एक घर में जब सफलता मिली तब चोरों ने दो और घरों को अपना निशाना बनाया। वहां भी घर में घुसकर चोरों ने कीमती गहने और डेढ़ लाख कैश की चोरी कर ली। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गये। 


गृह स्वामी ने बताया कि जिस समय चोरी की घटना हुई उस वक्त वे किसी काम से बाहर गये हुए थे। इस बात की जानकारी शायद चोरों को भी थी। घर में किसी को ना देख चोरों ने आराम से चोरी की और चलते बने। एक रात में तीन घरों में चोरी की हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों मे पुलिस के प्रति खासा आक्रोश है। फिलहाल चोरी का मामला थाने में दर्ज करा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


गृह स्वामी अमृता सिंह ने बताया कि चोरी रविवार की रात को हुई थी उस वक्त घर का कोई नहीं था। सुबह जब हम घर आए तब देखे की गेट खुला हुआ था और ताला टूटा हुआ था। जब घर के अंदर आए तब देखा कि गहना, कैश और एलईटी टीवी चोर अपने साथ ले गये।  


वही गृह स्वामी के मामा अन्नू कसेरा ने बताया कि जिस मकान को चोरों ने निशाना बनाया वह उनके भांजे शुभम कसेरा का मकान है। दो महीने पहले ही इस मकान का गृह प्रवेश हुआ था। उनका भांजा शुभम कसेरा किसी काम से बाहर गया हुआ है। बीच-बीच में वे घर आकर रहते हैं। आज जब सुबह वे घर पहुंचे तब देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है और ताले को काट दिया गया है। जब घर के अंदर घुसे तो देखा कि पूरा घर चोरों ने तहस-नहस कर दिया है। चोरों ने इस दौरान एलईटी टीवी, होम थियेटर, ज्वेलरी और कीमती मूर्ति की चोरी कर ली।