ब्रेकिंग न्यूज़

सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?

पटना सिटी में बवाल, लापता युवक की बरामदगी की मांग, आक्रोशित लोगों ने की सड़क पर आगजनी

14-Nov-2020 05:43 PM

By Badal

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना सिटी इलाके से आ रही है. जहां आक्रोशित लोगों ने काफी बवाल काटा है. 3 दिन से रहस्यमयी तरीके से गायब रिंकू उर्फ अक्षय कुमार की बरामदगी नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की है. पुलिसवाले नाराज लोगों को समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.


मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र का है. जहां गाड़ीवान टोला इलाके से पिछले तीन दिनों से रिंकू उर्फ अक्षय कुमार रहस्यमयी तरीके से गायब है. परिजनों की ओर से लाख खोजबीन किये जाने के बावजूद भी वह नहीं मिला है. आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है. इसी घटना के विरोध में अशोक राजपथ पर आगजनी कर आक्रोशित लोग बवाल काट रहे हैं.


पटना पुलिस रिंकू उर्फ़ अक्षय की तलाश में जुटी हुई है. परिजनों का आरोप है कि  दिनेश और खेसारी ने मिलकर रिंकू की हत्या कर दी है. घरवाले उनकी गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने नूरुद्दीन गंज घाट पर रिंकू की हत्या कर बॉडी को गंगा में फेंके जाने की आशंका जताई है.


पटना पुलिस की ओर से गोताखोरों की मदद से रुंकु को तलाशने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मिला. इस खोजबीन के दौरान पटना पुलिस को गंगा के पास झाड़ियों से 3 देसी कट्टा मिला है. पुलिस इस मामले में आगे की छानबीन में जुटी हुई है. लापता रिंकू उर्फ़ अक्षय की तलाश जारी है.