ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

पटना सिटी में अर्घ्य के दौरान टला बड़ा हादसा, खाजेकलां घाट पर मिट्टी धंसने से कई लोग दलदल में फंसे, NDRF ने लोगों को निकाला

19-Nov-2023 11:37 PM

By First Bihar

PATNA CITY: लोक आस्था का महापर्व छठ के पहले अर्घ्य के दिन पटनासिटी में बड़ा हादसा टल गया।


दरअसल पटना के खाजेकलां थानाक्षेत्र के खाजेकलां गंगा घाट पर मिट्टी धंसने से कई लोग दलदल में फंस गए । उस वक्त छठव्रती अर्घ्य देने गंगा घाट पर उतरी थी। तभी मिट्टी धंसने से अफरा-तफरी मच गई। 


जब श्रद्धालु गंगा घाट पर भारी संख्या में पहुंचने लगे तो अचानक दबाब पड़ने से नदी किनारे की मिट्टी धसने लगी । मिट्टी धसने से कई लोग पानी मे जा गिरे ।


आनन फानन में ड्यूटी में तैनात एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और दलदल में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला ।


घटना के पुष्टि करते हुए खाजेकलां थाना अध्यक्ष ने बताया कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है समय रहते दलदल में फसे लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।