ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा

पटनासिटी में 50 लाख की शराब जब्त, शराब माफिया मौके से फरार

पटनासिटी में 50 लाख की शराब जब्त, शराब माफिया मौके से फरार

04-Nov-2021 04:34 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है इसके बावजूद लोगों की शराब से मौतें हो रही है वही शराब भी बरामद किए जा रहे हैं। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है। एक कंटेनर से शराब को ऑटो में अनलोड किया जा रहा था। तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी की और हरियाणा निर्मित 347 कार्टन विदेशी शराब को जब्त कर लिया। पुलिस ने एक कंटेनर, दो ऑटो और एक कार को जब्त किया है। वही इस दौरान पुलिस को चकमा देकर शराब माफिया और जब्त गाड़ियों का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जब्त की गयी शराब की कीमत 50 लाख रुपये बतायी जा रही है।  


आश्चर्य की बात यह है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब माफिया बेखौफ शराब के धंधे में लगे हैं। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बिग बाजार के पास कंटेनर में शराब की बड़ी खेप को लाया गया था। कंटेनर से शराब ऑटों पर लोड किया जा रहा था। जिसे अन्य इलाकों में भेजने की तैयारी थी। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और पचास लाख की विदेशी शराब को जब्त कर लिया।


 हालांकि इस दौरान शराब के धंधे में लिप्त सभी शराब माफिया पुलिस के देख मौके से भाग खड़े हुए। फिलहाल पुलिस ने शराब को जब्त कर शराब के कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुट गयी है। जब्त की गयी वाहनों के मालिकों से संपर्क कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। पुलिस का दावा है कि शराब के धंधे से जुड़े लोगों को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। 


वही मोतिहारी में सुगौली पुलिस को भी बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 151 किलो गांजा को ट्रक के साथ बरामद किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छपवा स्थित चांदनी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक को जब्त किया गया। ट्रक के अंदर बने तहखाने में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने गांजा के साथ 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।