ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

5 मनचलों ने नाबालिग छात्रा से किया गैंगरेप , एक ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा

03-Jan-2023 08:39 PM

By rohan badal

PATNA CITY: पटनासिटी में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। 5 बदमाशों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। 


बताया जाता है कि घटना सोमवार की शाम 6:30 बजे की है। जब छात्रा रामानुज कोचिंग में पढ़ने गयी हुई थी। घर लौटने के दौरान बदमाशों ने छात्रा को किडनैप कर लिया। छात्रा को जल्ला वाले हनुमान मंदिर के पास एक कमरे में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता को बेहोशी की हालत में शनि मंदिर के पास फेंक कर आरोपी फरार हो गये। 


गोलू, मुकेश, सुग्रीव, प्रमोद और एक टेम्पू चालक ने मिलकर छात्रा के साथ घिनौना काम किया। सभी पांच आरोपियों के खिलाफ छात्रा के परिजनों ने बाईपास थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। एक आरोपी टेम्पू चालक को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार आरोपी फरार हो गये है। चारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


 वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए एनएमसीएच भेजा गया। गैंगरेप की घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। आक्रोशित लोगों ने इस घटना के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया और पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।