Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें
01-Nov-2024 10:32 PM
By First Bihar
PATNA: कलम जीवियों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा व भैया दूज का त्योहार रविवार 3 नवम्बर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार की शाम नौजर घाट स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में होने वाले पूजन की जानकारी देते हुए पूर्व सांसद सह मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ आरके सिन्हा ने कहा कि मंदिर में तीन नवंबर को होने वाली सामूहिक पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है।
शाम को महाआरती व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अगले दिन सोमवार को शहर भर में स्थापित 50 से अधिक भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन चित्रगुप्त नौजर घाट पर होगा। उन्होंने बताया की शहर में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा बेली रोड स्थित सहाय सदन में एकत्रित होगी और वहां से शोभायात्रा निकल कर नौजर घाट स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर पहुंचेगी।
यहां पर सभी प्रतिमाओं की सामूहिक आरती होगी। इसके बाद चित्रगुप्त घाट पर विसर्जन किया जाएगा। इस दिन सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया की आयोजन में मुख्यमंत्री के भी आने की संभावना है। डॉ सिन्हा ने कहा कि आज के समय में हर जाति- ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र, जो पढ़ने-लिखने, न्याय, खाता-बही, या गुप्त कार्यों (जैसे इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस) से जुड़े हैं, भी इस पूजा में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कथा के अनुसार, एक बार लक्ष्मी और दरिद्रता देवी के बीच सुंदरता को लेकर विवाद हो गया। वे इसका निर्णय जानने शिवजी के पास गई, जिन्होंने उन्हें किसी कायस्थ से पूछने की सलाह दी। जब वे एक कायस्थ के पास पहुंची, तो उसने उन्हें घर के सामने पीपल तक जाकर लौटने को कहा। लौटने पर उसने दरिद्रता से कहा, "आप जाते समय सुंदर लगती हैं," और लक्ष्मी से कहा, "आप आते समय अद्भुत सुंदर लगती हैं।" इसके बाद दरिद्रता ने कायस्थों के घर आना छोड़ दिया, और लक्ष्मी जी स्थायी रूप से वहां बस गईं। संवाददाता सम्मेलन में उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, सुदामा प्रसाद सिन्हा, रत्ना सिन्हा, निर्मल कुमार श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, शालिनी सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।