ब्रेकिंग न्यूज़

क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र

पटना में दिनदहाड़े बमबारी, चार शख्स घायल, दहशत में लोग

12-Sep-2021 04:53 PM

By Badal

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. दो पक्षों के बीच हुए बवाल में जमकर बमबाजी और गोलीबारी हुई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. बमबाजी और गोलीबारी के बाद से अफरा तफरी मची हुई है. इस घटना में चार लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं. 


घटना पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के बरगद खां अखाड़ा के पास हुई. बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आपसी समझौते के लिए दोनों पक्ष से लोग इकट्ठा हुए थे. तभी कुछ लोगों ने गोलीबारी और बमबाजी शुरू कर दी. इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. आसपास के लोगों का बयान दर्ज कर लिया गया है. दोनों पक्षों से भी पूछताछ जारी है. अपराधियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है.