Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा Bihar news : हुजुर मुखिया जी के दरवाजे पर महीने में दो बार यदि BDO आ जाए तो मुर्ग-मुसल्लम में चला जाएगा मानदेय, विप में उठा मुद्दा तो सम्राट ने दिया जवाब Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी BIHAR JOB UPDATE: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 24 फरवरी को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब
19-Jan-2022 06:50 PM
PATNA: पटना में सीएनजी बस की टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। गुस्साएं लोग सीएनजी बस में तोड़फोड़ की।
घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर का है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सीएनजी बस ने बाइक सवार को ठोकर मारी थी जिसके कारण बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। बस रोकने के बजाय ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा ली जिसमें वह घिसटता चला गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रुप में हुई है जो पटना सिटी का रहने वाला है। मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गयी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के करीब दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सड़क पर युवक की लाश यूं ही पड़ी रही लेकिन पुलिस वालों ने सुध नहीं ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्रकार नगर के थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। वही हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया गया जिसके बाद यातायात फिर से बहाल किया गया।