ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: थाना के मंदिर में प्रेमी जोड़े की हुई शादी, पुलिसकर्मी बने बाराती Patna Womens College : आपको भी लेना है PWC में एडमिशन तो जल्द करें अप्लाई, जानिए कोर्स डिटेल्स और लास्ट डेट Bihar news : बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! शादी समारोह में फायरिंग, गोली लगने से युवक की हत्या; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट

पटना: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी का शव

पटना: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी का शव

07-May-2021 09:44 AM

PATNA: पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब रिटायर्ड इंजीनियर की 26 वर्षीय बेटी का शव बंद कमरे में लटका मिला। कमरा बाहर से बंद था और कुंडी पर ताला लटका हुआ था। जब पुलिस को इस बात की सूचना हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर कमरे को खोला तब पुलिस भी हैरान रह गयी। कमरे के अंदर फंदे से शव लटक रहा था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। 


पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता ने अविनाश नामक एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जो एक निजी स्कूल का डायरेक्टर है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


आसपास के लोगों ने बताया कि अक्सर नेहा कमरे के अंदर ही रहती थी और बाहर से ताला लगा रहता था। पुलिस ने उस लड़की से संपर्क किया जिसे नेहा ने आखिरी बार मैसेज किया था। उस लड़की ने बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद से वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। नेहा की आरोपित अविनाश से अच्छी दोस्ती थी। वह उससे दोबारा नौकरी मांग रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपित और युवती की महिला मित्र, पड़ोसी, मकान मालिक से लेकर पूर्व में वह जहां काम करती थी वहां के कर्मचारियों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।