ब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

पटना और पूर्णिया में जाप कार्यकर्ताओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, पप्पू यादव की रिहाई की मांग

27-May-2021 02:55 PM

By Tahsin Ali

PATNA/PURNEA: पूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई की मांग को लेकर जाप कार्यकर्ता आए दिन सड़कों पर उतर रहे हैं और नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। आज फिर पार्टी के युवा परिषद के कार्यकर्ता पटना और पूर्णिया के सड़कों पर उतरे और पप्पू यादव की रिहाई की मांग की।


news image


राजधानी पटना में जन अधिकार युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की रिहाई को लेकर नीतीश सरकार पर दबाव बनाया।


news image


पटना में अर्ध नग्न प्रदर्शन के दौरान जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि जब तक उनके नेता पप्पू यादव को रिहा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। राजू दानवीर ने यह भी कहा कि यदि उनकी जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और इस दौरान सेवा और संघर्ष जारी रहेगा। 

 news image

news image

यास तूफान के बीच पप्पू यादव की रिहाई की मांग पूर्णिया में भी की गयी। पूर्णिया के पूर्व सांसद और जाप के संरक्षक पप्पू यादव की रिहाई की मांग को लेकर कार्यकर्ता पूर्णिया की सड़कों पर उतरे और अनोखे अंदाज में हल्ला बोला। अर्धनग्न होकर जाप कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर प्रदर्शन किया और पप्पू यादव के रिहाई की मांग की। 

news image

जाप के प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि जो एम्बुलेंस मामले का आरोपी हैं वो बाहर हैं और जिसने इस मामले का खुलासा किया वे आज जेल में है। यह नीतीश सरकार की हिटलरशाही को दर्शाता है। राजेश यादव ने कहा कि जब तक पप्पू यादव की रिहाई नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  


news image