ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / पटना और मुंगेर में बढ़ा गंगा का जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़...

पटना और मुंगेर में बढ़ा गंगा का जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन प्रभावित

19-Sep-2024 04:48 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। गंगा नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। गंगा के रौद्र रूप को देखकर दियारा के लोग हैरान हैं। घर में पानी घुस जाने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मवेशियों को रखने में भी दिक्कत आ रही है। वही मुंगेर में भी गंगा ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। 


मुंगेर में भी कई  इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। आपदा विभाग के अनुसार इस समय गंगा का जलस्तर 39.25 मीटर है जो डेंजर लेवल से मात्र 0.08 सेटिमिटर नीचे बह रहा है। मुंगेर में गंगा का खतरे का निशान 39.33 मीटर है। गंगा में लगातार हो रही वृद्धि का कारण मुंगेर में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन गई है। गंगा का पानी अब जन जीवन को प्रभावित करने लगा है। 


बात हेरू दियारा इलाके की करे तो इस इलाके में भी बाढ़ के पानी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। गंगा किनारे स्थित हेरूदियारा मध्य विधालय में तीन फीट तक बाढ़ का पानी घुस गया है। जिस कारण स्कूल को बंदकर शिक्षक सड़क किनारे बैठे नजर आए। वहीं स्कूल के मैदान में बाढ़ के पानी में गांव के बच्चे मस्ती करते दिखे। 


ग्रामीणों ने बताया की दो दिनों से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया की कल पढ़ाई हुई थी। कल छूटी के समय तक आधा फीट बाढ़ का पानी स्कूल में प्रवेश कर गया था लेकिन आज जैसे ही वे विद्यालय आएं तो देखा को स्कूल में तीन फीट से ज्यादा बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। जिस कारण सभी बच्चों को वापस घर भेज दिया गया और स्कूल को बंद कर दिया गया। आज से परीक्षा भी होनी थी लेकिन अब परीक्षा लेना संभव नहीं दिख रहा है।news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image