ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना पुलिस ने 3 हथियार सप्लायरों को किया अरेस्ट, राजेंद्र नगर से पिस्टल...

पटना पुलिस ने 3 हथियार सप्लायरों को किया अरेस्ट, राजेंद्र नगर से पिस्टल और 2 मैगजीन के साथ दबोचा

16-Jan-2020 09:33 PM

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पटना पुलिस ने 3 हथियार सप्लायरों को अरेस्ट किया है. तीनों अपराधियों को राजेंद्र नगर इलाके से हथियार के साथ दबोचा गया है. पुलिस गिरफ्त अपराधियों से पूछताछ कर रही है. वहीं दूसरी ओर बेगूसराय पुलिस ने भी हथियार स्मगलिंग का एक बड़ा खुलासा करते हुए 3 पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और 6 मैगजीन के साथ अरेस्ट किया.


माल डिलीवरी के दौरान पुलिस ने दबोचा
पहला मामला राजधानी पटना के कदमकुआं इलाके की है. जहां अंटाघाट आने वाले राजेंद्र नगर रोड नंबर 12 से 3 हथियार सप्लायरों को दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और 2 मैगजीन बरामद किये गए हैं. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों की पहचान दरगाह इलाके के रहने वाले शहजाद, दीपू और मोहम्मद अलाउद्दीन के रूप में की गई है. पूछताछ में अपराधियों ने कबूला कि 30 हजार रुपये में हथियार का सौदा हुआ था. जिसे ये लोग माल डिलीवर करने जा रहे थे.


बेगूसराय में हथियार तस्कर अरेस्ट
दूसरा मामला बेगूसराय जिले के साहेब कमाल थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने एक हथियार तस्कर को भारी मात्रा में हथियार के साथ अरेस्ट किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हथियार सप्लायर कुमार गौरव मुंगेर जिला के धरहरा का रहने वाला है. बताया जाता है कि कुमार गौरव हथियार तस्करी करने के लिए साहेबकमाल आया हुआ था. बलिया डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि तस्कर के पास से 3 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 6 मैगजीन बरामद किया गया है.