ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

पटना : अपार्टमेंट में दोस्तों संग शराब पार्टी कर रहा था इंजीनियर, पुलिस ने पहुंचा दिया जेल

29-Jan-2022 11:20 AM

PATNA : बिहार में पुलिस शराबबंदी को सख्ती से लागू करवाने को लेकर लगातार शराब सेवन करने वालों और शराब तस्कर पर कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पटना पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के एसपी वर्मा रोड स्थित सरस्वती अपार्टमेंट से शराब पीते एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है.


गिरफ्तार युवक उसी अपार्टमेंट में रहता है जहां अपार्टमेंट के बेसमेंट में शराब पी रहा था. इसी समय पुलिस ने  युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान निखिल दीप के रूप में हुई है. युवक बेंगलुरु में इंजीनियर है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि निखिल के पास से 90 एमएल अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई है. ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.


जानकारी के अनुसार रात के लगभग 8 बजे अज्ञात व्यक्ति ने बिहार पुलिस की मद्य निषेध इकाई के टाल फ्री नंबर पर कॉल कर जानकारी दी कि कुछ रसूख जादे सरस्वती अपार्टमेंट की बेसमेंट में शराब पी रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंच मौके से चार युवकों को पकड़ा गया. जहां ब्रेथ एनालाइजर जांच में तीन युवकों के शरीर में अल्कोहल नहीं मिला. जबकि निखिल के शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों के अभिभावकों को बुलाकर पीआर बांड पर छोड़ दिया. पूछताछ में निखिल ने बताया कि वह गुरुवार को ही बेंगलुरु से पटना आया था और वहीं से शराब साथ लाया था.