ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तारिक अनवर को दिखाया काला झंडा,कहा- खुद...

पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तारिक अनवर को दिखाया काला झंडा,कहा- खुद बनेंगे MP,MLA,MLC तो हमलोग क्या करेंगे?

18-Sep-2022 07:56 PM

PATNA: एक ओर जहां संगठन को मजबूत बनाने के लिए बीजेपी ने पटना में कोर कमिटी की बैठक की वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत काला झंडा दिखाकर करते नजर आए। जी हां हम बात कर रहे हैं कांग्रेस महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर की जिन्हें कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने पटना एयरपोर्ट पर काला झंडा दिखाया और पटना से वापस जाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि तारिक अनवर खुद सांसद, विधायक और एमएलसी बनेंगे तब हमलोग क्या करेंगे? इन्हें दूसरों को भी मौका देना चाहिए। युवाओं से इतनी नफरत क्यों है?


रविवार को कांग्रेस नेता तारिक अनवर पटना पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर पहले से कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। जो कई जिलों से पटना एयरपोर्ट आए थे उनके हाथों में काला झंडा था। काला झंडा लेकर खड़े कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं की नजर जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलते तारिक अनवर पर गयी। सभी युवा कार्यकर्ता सामने आ गये और तारिक अनवर को काला झंडा दिखाने लगे। तारिक अनवर पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पटना से वापस जाने की बात करने लगे। 


संगठन में अपने पसंदीदा लोगों को जगह दिलवाने का आरोप कार्यकर्ताओं ने तारिक अनवर पर लगाया। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे राहुल और सोनियां गांधी के समर्थक हैं। कांग्रेस नेता तारिक अनवर पूरी तरह से कांग्रेस की व्यवस्था पर हावी होना चाहते है। युवाओं को आगे नहीं लाना चाहते हैं युवाओं को किसी तरह का मौका नहीं देना चाहते है। उन्हें नौजवानों से कोई मतलब नहीं है। जैसे लगता है कि उन्हें युवाओं से नफरत है। 


युवा कार्यकर्ताओं का कहना था कि तारिक खुद एमपी बनते हैं  विधायक भी बनते है और एमएलसी भी खुद ही बनते हैं। अन्य लोगों को कोई मौका नहीं देना चाहते। कांग्रेस के सारे सिस्टम पर हावी हो गये है। जैसे ही पता चला कि तारिक अनवर पटना आने वाले हैं बिहार के कई जिलों से कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता हाथों में काला झंडा लेकर रविवार को पटना एयरपोर्ट पहुंच गये और तारिक अनवर के एयरपोर्ट से बाहर निकलने की राह देखते रहे। ज्यो ही तारिक अनवर एयरपोर्ट से बाहर निकले कांग्रेस के ही युवा कार्यकर्ता फुल माला बुके से स्वागत की जगह काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और वापस जाने की मांग करने लगे।