Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
16-Aug-2021 12:20 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह आज पटना पहुंचने वाले हैं. आरसीपी सिंह थोड़ी देर में ही पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर जेडीयू के नेताओं का जबरदस्त जुटान देखा जा रहा है. बड़ी तादाद में जेडीयू की महिला नेताओं का जमावड़ा भी एयरपोर्ट पर है. महिलाओं की तरफ से मखाना से तैयार किया गया माला आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए लाया गया है. इसके अलावा आरसीपी सिंह के करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक अभय कुशवाहा बड़ा गुलदस्ता लेकर एयरपोर्ट पहुंचे हैं.
एयरपोर्ट पहुंचे अभय कुशवाहा से फर्स्ट बिहार संवाददाता ने बातचीत की है. अभय कुशवाहा ने कहा है कि आरसीपी सिंह का दम संगठन के अंदर कितना है. आज लोगों को पता चल जाएगा और आरसीपी सिंह के आने से जेडीयू के आम कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. आज अपने नेता का हम सब जबरदस्त स्वागत करने वाले हैं.
आपको बता दें कि आरसीपी सिंह जब एयरपोर्ट पहुंचेंगे तो सबसे पहले फूल माला से उनका स्वागत किया जाएगा. उसके बाद वह पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे. इस दौरान जगह-जगह पर उनके स्वागत की तैयारी है. आरसीपी सिंह कल यानी मंगलवार को पटना से नालंदा तक का दौरा करने वाले हैं. बुधवार को वह शेखपुरा जिले के दौरे पर रहेंगे.