घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
03-Dec-2021 09:14 AM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पटना के एयरपोर्ट पर एक विमान यात्री को जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार बिल्डर रामाकांत पांडेय के बैग से 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. बताया गया है कि यूपी के बलिया के रामपुर देवती का रहने वाला रामाकांत गो एयर की फ्लाइट जी8 140 से दिल्ली जा रहा था.
पटना एयरपोर्ट के गेट पर बैग स्कैनिंग की जा रही थी. इस दौरान हैंड बैग को स्कैन किया गया तो उससे आवाज आने लगी सीआईएसएफ के जवानों ने बैग को खुलवाया तो उसमें से 7.65 के पांच कारतूस मिले. उसे दिल्ली जाने से रोक दिया गया.
इसके बाद सीआईएसएफ ने उससे पूछताछ की. जहां रामाकांत ने सीआईएसएफ को बताया कि उसे इसकी जानकारी नहीं है कि कारतूस बैग में कैसे आ गए. पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने रामाकांत को एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया. थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि उसे कारतूस का लाइसेंस नहीं दिखा पाने के बाद केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.