ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
24-Dec-2022 06:22 PM
PATNA: सिक्किम में शुक्रवार को एक हादसे में सेना के 16 जवानों की मौत हो गयी। जिसमें बिहार के दो जवान शहीद हो गये। आरा के रहने वाले नायक प्रमोद सिंह और खगड़िया निवासी सूबेदार चंदन कुमार मिश्र की हादसे में जान चली गयी थी। दोनों जवानों का पार्थिव शरीर आज शाम पटना एयरपोर्ट लाया गया। जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी, अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद व सेना के वरिष्ठ अधिकारी पटना एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके पैतृक आवास भेजा गया। शहीद जवानों के आश्रितों को 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा बिहार सरकार ने की है। अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी।
सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे। जिसमें दो बिहार के रहने वाले थे। एक जवान बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले थे। जो भारतीय सेना में जूनियर कमिशन ऑफिसर के पद पर तैनात थे। चंदन कुमार मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आरा के एक जवान भी शहीद हो गये। शहीद जवान प्रमोद सिंह उदवंतनगर के वामपाली गांव के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया के शहीद जवान के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से खगड़िया भेजा गया है तो वहीं आरा के शहीद जवान प्रमोद सिंह का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट से पैतृक आवास के लिए रवाना हुआ।