बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
10-Feb-2024 05:16 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पटना एम्स से एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आईसीयू में एडमिट एक बुजुर्ग महिला बेड पर बीड़ी पीते दिख रही है। वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। लेकिन इंस्ट्राग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के ऊपर पटना एम्स लिखा हुआ है।
वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को हॉस्पिटल के अंदर आईसीयू वार्ड में बीड़ी पीते देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीड़ी पीने की तलब लगने के बाद वह बड़े चांव से बेड पर बैठकर बीड़ी सुलगाती है और फिर उसे पीने लगती है। बीड़ी पीते बुजुर्ग महिला को देख मरीज के परिजन हैरान हो जाते है।
वे ऐसा करने से मना करते हैं कहते हैं कि डॉक्टर को बुलाएंगे लेकिन इसका भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता वो बीड़ी पीने में लगी रहती है। वह बड़े की आराम से आईसीयू के बेड पर बैठकर बीड़ी का कश लेती रही। जब वहां मौजूद लोगों ने फिर कहा कि कोई डॉक्टर को बुलाओ जल्दी..जिसके बाद बीड़ी को बुझाते हुए कहने लगी कि बाद में धरायिम।
आईसीयू में ही मौजूद किसी ने बुजुर्ग महिला का बीड़ी पीते वीडियो मोबाइल से बना लिया और उसे इंस्ट्राग्राम पर अपलोड कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं। लोगों का कहना है बुजुर्ग महिला के बीड़ी पीने से आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों की तबीयत बिगड़ सकती थी। इस तरह की हरकत आसपास के लोगों के लिए भी ख़तरनाक साबित हो सकता है और अस्पताल में भी आग लग सकता है।
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला को लगी तलब, आईसीयू में पीने लगी बीड़ी :-वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। pic.twitter.com/SmrftJmCqs
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 10, 2024