बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Feb-2020 05:55 PM
PATNA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी पटना में भी बेटियां सुरक्षित नहीं है. एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने समाज की मानसिकता पर सवाल खड़ा किया है. पटना एम्स में एक लड़की के साथ छेड़खानी की घटना ने सबको हैरान कर दिया है. एम्स जैसे इतने बड़े सरकारी अस्पताल में गार्ड ने एक लड़की के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
मरीज के साथ आई थी पीड़िता
पटना एम्स में हुई छेड़खानी की इस घटना ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया है. एम्स में इलाज करा रहे एक मरीज को लेकरअस्पताल पहुंची लड़की के साथ गार्ड ने छेड़खानी की है. गार्ड के ऊपर यह गंभीर आरोप लड़की ने लगाया है. पीड़िता के मुताबिक वह एम्स में एक मरीज को इलाज कराने लेकर आई थी. इस दौरान यह घटना हुई.
अश्लील फिल्म देख रहा था गार्ड
पीड़ित लड़की की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक दीपक कुमार नामक एक गार्ड मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख रहा था. गंदी वीडियो को देखकर वह कुछ अश्लील हरकतें भी कर रहा था. ये सब देखकर पीड़िता ने गार्ड को ऐसा करने से मना किया. उसके बाद भी गार्ड नहीं माना और छेड़खानी करने लगा.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
गार्ड की इस गंदी हरकत से परेशान पीड़िता ने शोर मचाया. जिससे वहां आस-पास खड़े लोग गार्ड के पास पहुंचे. उन्होंने फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आरोपी गार्ड दीपक को हिरासत में ले ली. पुलिस ने बताया कि गार्ड से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.