सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
14-Jul-2022 11:08 AM
PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तो तेज़ी से बढ़ ही रहा है, लेकिन अब महिलाओं के साथ सेक्सटार्शन का मामला सबसे ज्यादा आ रहा है। इसी कड़ी में राजीव नगर थाने से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक अफसर की पत्नी को सेक्सटार्शन का शिकार बना लिया गया। महिला को अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया। महिला ने कॉल रिसीव किया तो उसे अश्लील वीडियो और फोटो दिखाने की कोशिश की जाने लगी।
इससे पहले कि ये शातिर वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट ले पाते, महिला ने तुरंत फ़ोन काट दिया। लेकिन, बदमाशों का इतने से भी मन नहीं भरा और वे महिला को वाट्सएप पर लगातार अश्लील फोटो और वीडियो भेजने लगे। इस घटना के बाद महिला काफी सहम गई थी, जिसके बाद उसके पति ने राजीव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के पति ने बताया कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया। फ़ोन उठाते ही उन्हें अश्लील वीडियो और फोटो दिखाने की कोशिश की जाने लगी। इतने में अफसर की पत्नी ने फोन काट दिया।
दरअसल, ये कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी महिला को सेक्सटार्शन का शिकार बनाया गया हो। इससे पहले भी कई महिलाओं के साथ ऐसी घटना घट चुकी है। शातिरों द्वारा उन्हें अज्ञात नंबर से फोन जाता है। कॉल रिसीव करते ही उन्हें अश्लील वीडियो और फोटो दिखाई जाने लगती है। इसके बाद शातिर उन्हें लगातार फोन कर ब्लैकमेल करते हैं और पैसे की मांग करते हैं। पैसे देने से मना करने पर स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी भी देते हैं।