NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
28-Feb-2020 09:03 AM
PATNA : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह आज शाम दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। बिहार विधानसभा से एनपीआर और एनआरसी को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद से गिरिराज सिंह ने चुप्पी साध रखी है। विधानसभा से जिस दिन प्रस्ताव पास किया गया उसी दिन गिरिराज सिंह को पटना आना था लेकिन अचानक से उनका दौरा रद्द हो गया। ऐसे में सब को इस बात का इंतजार है कि क्या पटना पहुंचने पर गिरिराज आज अपनी चुप्पी तोड़ेंगे।
दिल्ली हिंसा पर कुछ नहीं बोले गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह देशभर में एनआरसी लागू किए जाने के बीजेपी के संकल्प को बार-बार दोहराते रहे हैं। एनआरसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो कुछ भी कहा है गिरिराज उसके समर्थन में मजबूती से खड़े दिखे हैं लेकिन बिहार में जिस तरह उनकी पार्टी ने एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव का समर्थन किया उसके बाद उन्होंने चुप्पी साध रखी है। दिल्ली हिंसा को लेकर भी गिरिराज ने अबतक अपनी जुबान नहीं खोली है। कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब पटना पहुंचने पर गिरिराज सिंह दे सकते हैं।
बेगूसराय भी जाएंगे गिरिराज
गिरिराज सिंह शनिवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वह पटना के ज्ञान भवन में आयोजित नए भारत का नया बिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के लिए रवाना हो जाएंगे।