ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / पटना : भाजपा विधायक विनय बिहारी पर FIR, छात्रा के किडनैपिंग का लगा...

पटना : भाजपा विधायक विनय बिहारी पर FIR, छात्रा के किडनैपिंग का लगा आरोप

13-Feb-2022 11:06 AM

PATNA : खबर पटना राजधानी से सामने आ रही है जहां भाजपा विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी के खिलाफ कॉलेज छात्रा के अपहरण का आरोप लगाते हुए पटना के अगमकुआं थाने रिपोर्ट दर्ज किया गया है. 


जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी के खिलाफ कॉलेज छात्रा के किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर विधायक सहित उनकी पत्नी और एक समर्थक के खिलाफ मामला एफआईआर दर्ज किया है. थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार मामला बीते 9 फरवरी का है. 


बताया जा रहा है भूतनाथ रोड स्थित प्रोगेसिव कॉलोनी निवासी ब्रजेश कुमार और रेखा कुमारी की 25 वर्षीय बेटी रीमिशा राज कॉलेज ऑफ कॉमर्स परीक्षा देने के लिए गई हुई थी. लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद वह वापस नहीं लौटी. इसके बाद थाने में शिकायत करने पहुंची रेखा कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी का मोबाइल स्वीच ऑफ था. लगभग तीन बजे बेटी के नंबर से का मैसेज मेरे मोबाइल पर आया और फोन पर बात करने की बात कही गई. फिर कॉल करने से बात सीधे लौरिया विधायक विनय बिहारी से हुई. विधायक ने उस समय एक घंटे बाद बात करने के लिए कहा. एक घंटे के बाद कॉल करने पर विनय बिहारी ने बताया कि उनकी बेटी सही सलामत है. आपको एसपी, डीएसपी जिसके पास जाना है, जाइए. लड़की मेरे साले राजीव सिंह के पास है. 


इस मामले पर जब फर्स्ट बिहार भाजपा विधयक विनय बिहारी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इसके संदर्भ में मुझे कुछ पता नहीं, मैं तो राजीव सिंह का फूफा हूं. पीड़ित परिवार बेवजह मेरे ऊपर आरोप लगा रहा है. इन लोगों को यदि केस करना था तो राजीव सिंह के माता-पिता पर करते. वहीं, दूसीर ओर राजीव सिंह की मां ने कहा कि इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं. मेरा बेटा अपने फूफा के साथ रहता है, उसने जो किया उसके लिये उसके फूफा जिम्मेवार हैं, हम लोग नहीं.




इस मामले में अगमकुआं थाना अध्यक्ष का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द ही इसका पटाक्षेप कर दिया जाएगा.