ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / पटना : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के भाई के घर अपराधियों ने फेंका बम,...

पटना : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के भाई के घर अपराधियों ने फेंका बम, जांच में जुटी पुलिस

05-Feb-2022 07:12 AM

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात दानापुर के आईएएस कॉलोनी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के भाई विजय नारायण चौधरी के घर पर बम बिस्फोट कर सनसनी फैला दी. बम फटने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे कॉलोनी के लोगों ने सुनी. वहीं जब तक लोग अपने घरों से निकलते अपराधी भाग चुके थे. बम फोड़ने से घर की दीवार चटक गई है. इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ.



घटना पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के आइएएस कालोनी का है जहां स्थित पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के भाई व अनुसूचित जाति जनजाति आयोग, नई दिल्ली के पूर्व सदस्य विजय कुमार चौधरी के घर पर शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने बमबारी की. इस बम विस्फोट से आपस अफरातफरी मच गई. अपराधी बम विस्फोट कर भाग निकले. धमाके की आवाज से लोगों में दहशत व्याप्त है.


जानकरी के अनुसार आइएएस कालोनी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के भाई विजय कुमार चौधरी घर की बाउंड्री के अंदर पोर्टिको में अलाव के पास बैठकर आग ताप रहे थे. और अधिवक्ता बेटे विशेष कुमार चौधरी से बाते हो रही थी. इस बीच रात करीब 9:40 बजे एक युवक टहलता हुआ आया और गेट के पास रुककर किसी से फोन पर बातें करने लगा. संदेह होने पर बाप-बेटे घर के अंदर की ओर भागे. इस बीच बदमाश ने बम फेंक दिया, जो दीवार से टकराते ही विस्फोट कर गया.