ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

राजधानी में अपराधियों ने बिल्डर को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में दहशत

09-Sep-2019 02:39 PM

By 7

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां गोलीबारी से सनसनी फैल गई है. पटना के पीर मोहानी इलाके में अपराधियों ने एक बिल्डर को गोली मार दी है. पूरी वारदात राजधानी के कदम कुआं थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक बिल्डर को गोली मार दी है. बिल्डर गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी बिल्डर की पहचान जितेंद्र सिंह के रूप में की गई है. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है. कदम कुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन अपराधियों ने इस बड़ी वारदात जो अंजाम दिया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य दो क्रिमिनलों की तलाश जारी है. इलाके में कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट