बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
13-Oct-2022 08:48 PM
PATNA: एक कार्यक्रम से लौटने के क्रम में पाटलिपुत्रा सांसद रामकृपाल की गाड़ी में एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। पटना के फुलवारी शरीफ स्थित खोजा इमली के पास आज बड़ा हादसा होते-होते रह गया। हालांकि इस हादसे में सांसद की जान बाल-बाल बच गई लेकिन उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जाता है कि सांसद रामकृपाल यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे तभी फुलवारी शरीफ के खोजा इमली के पास एक कंटेनर ने उनकी कार को टक्कर मार दिया। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। सांसद रामकृपाल यादव ने इस घटना की सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को जब्त किया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। कंटेनर का रजिस्ट्रेशन नंबर UK06CB/1564 है। कंटेनर को ड्राइवर चंद्रपाल चला रहा था और साथ में खलासी विपिन भी था। दोनों कंटेनर लेकर औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। तभी खोजा ईमली के पास सांसद रामकृपाल यादव की गाड़ी को टक्कर मार दी। फिलहाल फुलवारीशरीफ थाने में ड्राइवर और खलासी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।