Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
09-Sep-2021 07:19 AM
PATNA : पाटलिपुत्र बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने अनिल कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक्शन लिया है उन्हें पटना के फ्रेजर रोड स्थित महाराजा कामेश्वर कंपलेक्स से गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तारी के बाद अनिल कुमार को बुधवार के दिन ही पीएमएलए एक्ट के विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में पेश किया गया कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेने के बाद जेल भेजने का आदेश दिया है।
जनतांत्रिक के विकास पार्टी के नाम से राजनीतिक दल चलाने वाले अनिल कुमार के ऊपर धोखाधड़ी, जालसाजी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास के साथ-साथ तकरीबन एक दर्जन मामले पटना के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पटना के कोतवाली थाने में आलमगंज, पाटलिपुत्र समेत अन्य थानों में मामले दर्ज हैं। अनिल कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की। ईडी ने जो जानकारी इकट्ठा की है उसके मुताबिक अनिल कुमार पर अवैध तरीके से तकरीबन 12 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। ईडी ने अनिल कुमार के खिलाफ जो केस दर्ज किया है उसमें इन बातों का जिक्र किया गया है।
अनिल कुमार की संपत्ति की जांच ईओयू ने की थी। ईओयू ने अपनी जांच में पाया था कि अनिल कुमार ने अवैध तरीके से 12.61 करोड़ की चल और अचल संपत्ति अर्जित की है। अनिल कुमार की संपत्ति जांच करने के बाद उन्होंने जानकारी ईडी को भेज दी थी। उसके बाद ईडी ने केस दर्ज कर लिया और फिर अनिल कुमार को गिरफ्तारी हुई है। अनिल कुमार पर कई लोगों ने आरोप लगाए हैं कि जमीन और फ्लैट देने नाम पर उन्होंने मोटी रकम ली। अनिल पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का भी केस दर्ज हुआ था।