अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
08-Nov-2021 07:08 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक कलयुगी मां का क्रूर चेहरा देखने को मिला। जहां पति के साथ हुए विवाद से गुस्सायी महिला ने अपने 2 साल के कलेजे के टुकड़े की हत्या कर दी। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही इलाके के लोग भी हैरान हैं।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। रंजीत सहनी और उसकी पत्नी सीमा देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति-पत्नी के बीच का झगड़ा बच्चे की हत्या की वजह बनेगी यह रंजीत सहनी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। घरेलू विवाद को लेकर रंजीत की पत्नी ने अपना गुस्सा मासूम पर उतार दिया। सीमा देवी ने अपने दो साल के मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रंजीत साहनी की पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है।
इस घटना के संबंध में आरोपी महिला के पति रंजीत सहनी ने बताया कि रविवार की रात में उनकी पत्नी से घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हुआ था और जब सुबह में देखा तो बच्चा मृत पड़ा हुआ था और पास में ही उसकी पत्नी सोई हुई थी। बच्चे के गले पर पड़े निशान को देखने से ऐसा लग रहा था कि गला दबाकर ही उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।