मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-May-2023 10:09 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया है। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह मोबाइल पर किसी से बात करती थी। जो उसके पति को पसंद नहीं था। मोबाइल पर बात करने से गुस्साएं पति और उसके परिवारवालों ने पहले पिटाई की फिर महिला का सिर मुंडवा दिया।
महिला को मोबाईल पर बात करना काफी महंगा पड़ गया। मोबाईल पर बात करने से गुस्साए उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो महिला का सिर मुंडवा दिया। पिटाई से घायल महिला को मायके वालों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की है।
मिली सूचना के अनुसार बिशनपुर गांव में अपने ससुराल में रह रही जमीला खातून के मोबाईल फोन पर एक रॉग नम्बर से कॉल आया था जिससे वो बात कर रही थी। इस बीच महिला का पति मो. अनवर को यह शक हुआ कि वो किसी पराए मर्द से बात करती है। जिसके बाद मो. अनवर और उसके भाई समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर महिला को बेरहमी से पीटा।
इतना ही नहीं महिला को पीटने के बाद उसके सिर के बाल को भी पूरी तरह मुंडवा दिया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया है। इस बाबत बिहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पति और उसके ससुरालवाले फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।