25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Jan-2021 01:18 PM
VAISHALI : बिहार में सरकार दहेज़ प्रथा को रोकने के लिए कई दावे जरती है लेकिन दहेज़ से जुड़ी घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है. ताजा मामला वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां दहेज़ में बाइक नहीं मिलने पर पहले तो पति ने पत्नी के साथ मारपीट की फिर बाद में उसी के सामने दूसरी शादी रचा ली. घटना के बाद पीड़िता ने थाने मामला दर्ज कराया है और पुलिस जांच में जुट गई है.
मामले पर कीरतपुर राजाराम गांव निवासी लक्ष्मण महतो के बेटे राहुल कुमार की पत्नी जूली देवी ने कहा है कि आठ माह पूर्व उसके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर उसकी शादी की थी. शादी के बाद कुछ दिन तक ससुराल वाले तो ठीक ठाक से रहे, उसके बाद बाइक के लिए उस पर दबाव बनाने लगे. बाइक देने से इनकार करने पर सभी उसके साथ मिलकर मारपीट करने लगे. इसकी सूचना उसने अपने पिता को दी. पीड़िता ने बताया कि जब पिता ने उसके ससुराल में आकर बाइक देने में लाचारी व्यक्त की तो पति, ससुर, सास एवं देवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा पति ने धमकी दी कि वह दूसरी शादी कर लेगा.
पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने उसके पिता को एक कमरें में बंद कर दिया. उसके बाद उसका पति कुछ देर बाद एक लड़की को लेकर घर पर पहुंचा और उसके गले से मंगलसूत्र छीन कर दूसरी लड़की के गले में पहनाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए कहा कि अब यह मेरी पत्नी हो गई और मैं इसी के साथ रहूंगा. भगवानपुर थाना की पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिकी में पीड़िता ने अपने पति राहुल कुमार, ससुर लक्ष्मण महतो, सास रीना देवी एवं देवर रोहित कुमार को आरोपित किया है.