ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / news / पति ने पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या : एक साल पहले...

पति ने पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या : एक साल पहले ही किया था लव मैरेज

12-Jun-2024 12:50 PM

By First Bihar

KHAGARIA : बिहार के खगड़िया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर आ रहा है। यहां परबत्ता थानाक्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह मामला खिराडीह पंचायत के श्रीरामपुर ठुट्टी गांव का है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, विवाद इस कदर बढ़ गया कि युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। 


मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय गुलशन कुमार ने अपनी 19 वर्षीया पत्नी चंदा कुमारी के सीने में गोली मार दी। हालांकि बाद में पति ने ही अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वह पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से फरार हो गया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि महिला के सीने में गोली लगी है, जिसके कारण अधिक खून बह गया और उसकी मौत हो गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि गुलशन कुमार अपनी पत्नी चंदा कुमारी के लिए कभी जान देने के लिए कभी तैयार रहता था। दोनों के बीच प्रेम था और करीब एक वर्ष पूर्व चंदा कुमारी से गुलशन ने प्रेम विवाह किया था। ग्रामीण बताते हैं कि विवाह के बाद से गुलशन के तेवर चंदा के प्रति बदल गए थे। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। 


उधर, इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच नोंकझोंक से लड़की के परिवार वाले भी परेशान थे। लड़की के पिता ने कई बार पंचायत करवाई। दोनों के विवाद को पंचायत में भी सुलझाया गया। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि लड़का गुलशन को नशे की लत लग चुकी थी। बुधवार को दोनों के बीच अचानक विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों के रिश्ते प्रेम-प्रसंग से शुरू होकर हत्या पर जाकर खत्म हुआ। इस घटना को लेकर श्रीरामपुर ठुठ्ठी के ग्रामीण अचंभित हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।