ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने किया पत्नी और दो बच्चों का क़त्ल, खुद भी खा लिया जहर

26-May-2021 01:14 PM

DESK : घरेलू कलह से परेशान होकर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर मार देने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं हत्यारे ने तीन हत्याएं करने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. 


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र की है जहां आरोपी बुधई ने अपने ससुराल बिरसिंगपुर गांव जाकर अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहर पिला दिया और खुद भी जहर पी लिया. पत्नी और बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बुधई का इलाज चल रहा है. 


ग्रामीणों ने बताया कि बुधई बहराइच के मोतीपुर थाना के गांव पिरथी पुरवा का रहने वाला है. उसका अपनी पत्नी से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था इसलिए पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली आई थी. इसके बाद बुधई भी अपनी ससुराल लखीमपुर खीरी के बिरसिंगपुर गांव चला आया. 


 मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि घटना देखकर लगता है वह हत्या के इरादे से ही अपनी ससुराल पहुंचा था. ससुराल में कोई नहीं था. सास-ससुर रिश्तेदारी में गए थे. इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है.