Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज
28-Sep-2020 08:46 PM
KAIMUR : जिले के भभुआ इलाके में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली. कुल्हाड़ी से वार कर पति ने अपनी पत्नी को मार डाला. इस घटना के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया. घटनास्थल से पुलिस को कुल्हाड़ी मिली है पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात कैमूर जिले के भभुआ इलाके की है. जहां सरैयां गांव एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली. घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी है. मृतका छट्ठू डोम की पत्नी लखमुनी देवी 35 वर्ष की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार छट्ठू और उसकी पत्नी लखमुनी देवी के बीच अक्सर विवाद होता था. लेकिन कुछ देर के बाद विवाद खत्म हो जाता था. लेकिन रविवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान छट्ठू ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया.
छट्ठू का पुत्र नीरज 10 वर्ष ने किसी तरह पुलिस को इस बात की जानकारी दी. जानकारी होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पत्नी लखमुनी देवी को लेकर भगवानपुर बाबू शिव गोविंद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई. लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि पुलिस लाठी-डंडा से मारने की बात मान रही है. लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि कुल्हाड़ी से ही उसने अपनी पत्नी को मारा है. घटना स्थल पर पुलिस को कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.